दिया कुमारी और वासुदेव देवनानी ने नवविवाहित जोडो को दिया आशीर्वाद
अबांबाडी स्थित आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित श्री राम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम में पहुँचकर नव विवाहित जोडो को आशीर्वाद दिया। देवनानी ने पूरे पांडाल में घूमकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक जोडे के पास पहुँचकर वर-वधू को आशीर्वाद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यकम के बाद वासुदेव देवनानी ने लाल कोठी शवदाह गृह पहुँचकर पूर्व राज्यपाल व पूर्व उपमुख्यमंत्री श्रीमती कमला के पार्थिव देह पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। श्री देवनानी ने डॉ. कमला के पुत्र पूर्व विधायक श्री आलोक बेनीवाल को ढाढस बधाया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि स्व. डॉ. कमला कुशल प्रशासक के साथ कुशल जन प्रतिनिधि थी। वे राज्य सरकार में उपमंत्री, राज्यमंत्री, मंत्री और उप मुख्यमंत्री रहीं। वे तीन राज्यों की राज्यपाल भी रही। राजनीति के क्षेत्र में उनका लम्बा अनुभव था। स्व. डॉ. कमला सात बार विधायक रही। राजस्थान विधानसभा की विभिन्न समितियों की वे सभापति और सदस्य भी रहीं। स्व. डॉ. कमला ने स्वतन्त्रता आन्दोलन में भी भाग लिया।
श्री देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवारजन को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये परमपितापरमेश्वर से प्रार्थना की है।












