रामनिवास बाग स्थित यूनियन फुटबाल क्लब ने शुरू किया ग्रीष्मकालीन ट्रेनिंग कैंप

---Advertisement---

जयपुर, हर वर्ष होने वाले ग्रीष्मकालीन स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ आज प्रातः यूनियन फुटबॉल क्लब ग्राउंड रामनिवास बाग में हुआ। यह शिविर 15 मई से 15 जून 2024 तक प्रातः 6 से 8 बजे तक चलेगा जिसमें फुटबॉल, कबड्डी, योग, वेटलिफ्टिंग एवम् फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यूनियन फुटबॉल क्लब के कोऑर्डिनेटर कैंप आयोजक अभिनव स्वामी ने बताया की इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष प्रताप भानु सिंह, सचिव महिपाल स्वामी, कबड्डी कोच राज नारायण शर्मा, योग गुरु भव्या राजावत, आशीष जौहरी और पार्षद जितेंद्र श्रीमाली एवम् अभिभावक व विभिन्न खेलों के करीब 150 खिलाड़ी उपस्थित थे जिन्हें संचालन समिति की सदस्य पल्लवी जैन ने भीगे चने, केले और लड्डू का अल्पाहार कराया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment