राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान किदवई नगर मार्केट, सेंट्रल पार्क, नई दिल्ली में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन में सहभाग किया। कर्नल राज्यवर्धन ने नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नारी शक्तियां एक बार फिर से कमल खिलाने और भाजपा को विजयी बनाने के लिए संकल्पित हैं। नारी सशक्तिकरण मोदी सरकार की प्राथमिकता है। मोदी सरकार की नीतियों से हमारी मातृशक्ति को आगे बढ़ने के अभूतपूर्व अवसर मिल रहे हैं। नारी सशक्तिकरण के संकल्प को लेकर मोदी सरकार लगातार देश की महिलाओं को हर क्षेत्र में सशक्त करने का निरंतर प्रयास कर रही है। नारी शक्ति का सम्मान और उत्थान है मोदी सरकार की खास पहचान।










