Viral News : URFI ने पहनी ‘अंडे से बनी स्कर्ट’, हंसते-हंसते लोटपोट हो गए लोग! | Urfi New Egg Skirt
उजला दर्पण, जयपुर। उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों और फैशन के कारण आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है।
उर्फी कब क्या पहनेंगी, कोई नहीं जानता। अपने बेढंगे और अतरंगी फैशन स्टाइल को लेकर लोगों के बीच चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद को देखने के बाद लोग सिर पकड़कर बैठने पर मजबूर हो जाते हैं। उर्फी ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही कारनामा किया है.
हाल ही में उर्फी ने एक ऐसी ड्रेस पहनी है, जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और बुरा भी लग रहा है. कांच, बोरी, तार, चॉकलेट, कंघी, पिज्जा और कई अन्य चीजों से बनी ड्रेस पहनने के बाद अब उर्फी जावेद ने हाल ही में अंडे वाली ड्रेस पहनी तो लोग हैरान रह गए। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि कोई अंडे से भी ड्रेस बना सकता है?
View this post on Instagram
Urfi ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अंडे से बनी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं. उन्होंने टॉप के तौर पर पारदर्शी काला कपड़ा पहना हुआ है. इसमें उनका इनरवियर साफ नजर आ रहा है। वीडियो में शुरुआत में उर्फी जावेद को दोनों हाथों में अंडे पकड़े दिखाया गया है। लेकिन अगले ही पल वह अंडे वाली स्कर्ट पहने नजर आती है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंसने लगे और कुछ लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि अंडे जीवित कैसे रहते हैं? वीडियो में आप देखेंगे कि लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने हाई हील्स भी पहनी है।










