Funny Viral Video: कैमरामैन को देखकर दुल्हन ने दिया अपना दिल,बेचारा दूल्हा हुआ हैरान !
उजला दर्पण ,जयपुर। इंटरनेट की भयावय दुनिया में सोशल मीडिया पर आये दिन अजीबो गरीब वीडियो वायरल होते रहते है। शादी से जुड़े भी कई वीडियो मौजूद हैं। इनमें साली जीजा-साली की हंसी-मजाक सबसे ज्यादा मजेदार होती है। शादी के दौरान दोस्त भी दूल्हे का मजाक उड़ाते हैं। यही दोस्त कभी-कभी ऐसी शरारतें करते हैं कि बेचारे दूल्हे की हालत खस्ता हो जाती है। लेकिन आज सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ रहा है जो पहले शायद ही किसी ने देखा होगा. यह वीडियो उस दुल्हन से जुड़ा है जो कैमरामैन को अपना दिल दे बैठी है. लेकिन इन सबके बीच दूल्हे का रिएक्शन सबसे ज्यादा मजेदार है.
वीडियो के अनुसार दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर खड़े हैं. और शुभकामनाएं देने के लिए मेहमान मंच पर पहुंच रहे हैं.
इसी बीच एक कैमरामैन आता है, वह दुल्हन को ऐसे देखता है जैसे उसका दिल दे बैठा हो। इधर दुल्हन भी छुप छुप कर उसे देखती रहती है. वीडियो में आगे दिखाई दे रहा है कि कैमरामैन दूल्हा-दुल्हन के करीब आता है और फोटो क्लिक करने के लिए पोज देने के लिए कहता है. इसके बाद वह पीछे हट जाता है. अब फ्रेम में दुल्हन का रिएक्शन देखने लायक है.
अंत में आप देखेंगे कि दुल्हन भी चोर निगाहों से दूल्हे को देखती रहती है और हल्की सी मुस्कुरा देती है. मानों वह कैमरामैन को अपना दिल दे बैठी हों. लेकिन इन सबके बीच दूल्हे का रिएक्शन सबसे ज्यादा देखने लायक है. स्टेज पर ऐसा नजारा देखकर बेचारा परेशान हो गया. बेचारा दूल्हा चुपचाप खड़ा सब कुछ देखता रहता है।










