भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर
राजस्थान से लेकर हरियाणा तक लोकसभा चुनाव प्रचार में जुटे सतीश पूनियां, दोनों राज्यों में लगभग 20 दिन से जुटे चुनाव कैंपेनिंग एवं प्रबंधन में
आज 12 अप्रैल को चूरू लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर डॉ. सतीश पूनियां, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन और चौपालों के जरिए जनसंपर्क कर करेंगे चुनाव प्रचार
भाजपा-एनडीए के मिशन 400 पार और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के विजय संकल्प के लिए परिश्रम कर रहे सतीश पूनियां
हरियाणा भाजपा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां आज चूरू लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन और चौपालों के माध्यम से जनसम्पर्क करेंगे
13 अप्रैल को भी चूरू लोकसभा क्षेत्र में करेंगे चुनाव प्रचार
पिछले दो दिन श्रीगंगानगर- हनुमानगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका बेलान मेघवाल के समर्थन में किया था चुनाव प्रचार
14 अप्रैल को सतीश पूनियां हरियाणा के सिरसा और हिसार लोकसभा क्षेत्रों में कोर समिति और चुनाव प्रबंधन बैठकों को करेंगे संबोधित
इससे पहले पिछले दिनों सतीश पूनियां राजस्थान में चूरू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, पाली, हरियाणा के गुरुग्राम, पंचकूला, अम्बाला इत्यादि क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर कर चुके चुनाव प्रचार और बैठकें










