जमीन के नक्शे में सुधार के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 10 हजार लेते पटवारी-कोटवार को लोकायुक्त ने दबोचा

---Advertisement---

जमीन के नक्शे में सुधार के नाम पर 60 हजार की रिश्वत मांगी, 10 हजार लेते पटवारी-कोटवार को लोकायुक्त ने दबोचा

 

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आगर-मालवा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर किसान की जमीन के नक्शे में त्रुटि सुधारने के बदले 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोपी पहले ही 30 हजार रुपये की रिश्वत ले चुके थे, जबकि शुक्रवार को 10 हजार रुपये की दूसरी किस्त लेते समय लोकायुक्त के शिकंजे में आ गए।

 

जमीन के नक्शे में सुधार के लिए मांगी थी रिश्वत

 

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता आशुतोष चौहान निवासी राम मालीपुरा, आगर ने 23 नवंबर को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके बड़े पिता चिंतामण चौहान की जमीन के नक्शे में त्रुटि सुधार के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया गया था।

 

इस संबंध में जब शिकायतकर्ता पटवारी प्रहलाद सिंह भिलाला और कोटवार संजय कुंभकार से मिला, तो आरोप है कि दोनों ने नक्शे में सुधार कराने के बदले 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

 

पहले 30 हजार रुपये ले चुके थे आरोपी

 

शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त को बताया कि वह रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 30 हजार रुपये पहले ही दे चुका है। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा शेष राशि की मांग की जा रही थी।

 

लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन किया और आरोप सही पाए जाने पर रिश्वतखोर कर्मचारियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई।

 

10 हजार रुपये लेते ही कोटवार गिरफ्तार

 

शुक्रवार, 27 नवंबर को लोकायुक्त की योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये देने के लिए भेजा गया। जैसे ही कोटवार संजय कुंभकार ने रिश्वत की रकम लेकर अपनी पेंट की जेब में रखी, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।

 

कार्रवाई डीएसपी दिनेशचंद पटेल के नेतृत्व में की गई। टीम में निरीक्षक हीना डावर सहित लोकायुक्त के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

 

मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के खिलाफ सख्त संदेश गया है। जमीन से जुड़े कार्यों में आम नागरिकों को परेशान करना और वैध काम के बदले रिश्वत मांगना गंभीर अपराध है।

 

#AgarMalwa #Lokayukta #PatwariBribery #MPNews #MadhyaPradesh #BriberyCase #LokayuktaAction #RevenueDepartment #AgarMalwaNews

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment