नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार की सक्रिय पहल: हर विभाग, हर क्षेत्र में जनस्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर व्यापक कार्ययोजना
भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं रोगमुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘‘सफाई अपनाओ–बीमारी भगाओ’’ अभियान के अंतर्गत मच्छर जनित बीमारियों डेंगू, मलेरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराई जा रही है।
आयुक्त श्री अहिरवार की कार्यशैली का विशेष दृष्टिकोण केवल सफाई व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि नगर निगम के हर विभाग और हर क्षेत्र में जनहित, जनसुविधा एवं बेहतर नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता देना है। स्वास्थ्य, स्वच्छता, निर्माण, अतिक्रमण, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभागीय सक्रियता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
शहर के प्रत्येक वार्ड और रहवासी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों पर नियंत्रण, नियमित फॉगिंग और जनजागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
निश्चित रूप से जब प्रशासनिक नेतृत्व की सोच जनहितकारी हो और विभागीय अमला जिम्मेदारी के साथ धरातल पर सक्रिय हो, तो शहर की तस्वीर बदलने लगती है। भोपाल को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और स्वस्थ बनाने की यह पहल नागरिकों की सहभागिता से और अधिक प्रभावी हो सकती है।










