लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं विधायक अशोक रोहाणी की गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक श्री अल्केश चतुर्वेदी के नवीन कार्यालय का भव्य लोकार्पण
उच्च शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ समारोह
जबलपुर। उच्च शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में आज जबलपुर में एक महत्वपूर्ण अवसर देखने को मिला। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक कार्यालय (उच्च शिक्षा विभाग), जबलपुर के नवीन कार्यालय का लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री माननीय श्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री अशोक रोहाणी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामय लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों, विभागीय पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ सम्मिलित होकर नवीन कार्यालय की शुरुआत का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।










