भोपाल में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला, राज्यपाल और एसपी जबलपुर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग 

---Advertisement---

भोपाल में छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला, राज्यपाल और एसपी जबलपुर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग 

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन इंडिया ने 13 अक्टूबर 2026 को भोपाल में ज्ञापन देने जा रहे छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस अधिकारियों द्वारा कथित दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। संगठन ने इस मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

संगठन की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को महामहिम राज्यपाल, मध्यप्रदेश, भोपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक, जबलपुर को भी ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

संगठन का आरोप है कि छात्र शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देने जा रहे थे, इसी दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की। ज्ञापन में ‘जय जोहार’ अभिवादन को लेकर भी आपत्ति जताते हुए इसे जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक पहचान और सम्मान से जुड़ा विषय बताया गया है।

गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन ने घटना से संबंधित ऑडियो-वीडियो साक्ष्य संलग्न करने का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

अब मामले में संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया और पुलिस प्रशासन की ओर से जांच अथवा कार्रवाई की स्थिति सामने आना महत्वपूर्ण होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment