जनसुनवाई में नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार का त्वरित एक्शन, अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश
जबलपुर। नगर पालिक निगम जबलपुर द्वारा मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनहित को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने स्वयं उपस्थित रहकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण विभाग, बाजार विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा नागरिकों को शीघ्र राहत पहुंचाने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नगर निगम आयुक्त ने जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया। जनसुनवाई में समस्याओं पर तत्काल निर्णय लेकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए प्रेरित किया गया।
जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और नगर निगम की सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाना है।









