बिलपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला निगम का बुलडोजर, 0.93 हेक्टेयर सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

---Advertisement---

बिलपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला निगम का बुलडोजर, 0.93 हेक्टेयर सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त

जबलपुर। शहर में अनधिकृत कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 78 महर्षि वाल्मीकि वार्ड के अंतर्गत मौजा/ग्राम बिलपुरा में अवैध कॉलोनी निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

कॉलोनी सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 79, रकबा 0.4700 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने की शिकायत/जानकारी के बाद कॉलोनी निर्माणकर्ता वीरपति जाट एवं बतेश डागर को निर्माण संबंधी स्वीकृतियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने के बाद सक्षम अधिकारियों की अनुमति से निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

कार्रवाई के दौरान कॉलोनी तक पहुंचने वाले मार्ग में शामिल खसरा नंबर 78 की करीब 0.9300 हेक्टेयर शासकीय भूमि को भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। निगम की कार्रवाई से सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर उसे सुरक्षित किया गया।

मौके पर कॉलोनी सेल और नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम मौजूद रही। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और शासकीय भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment