निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार का सख्त एक्शन: लापरवाही पर ठेकेदारों पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

---Advertisement---

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार का सख्त एक्शन: लापरवाही पर ठेकेदारों पर जुर्माना, अधिकारियों को नोटिस

औचक निरीक्षण में सफाई व्यवस्था की खुली पोल, निगमायुक्त ने कहा—न ठेकेदार बचेंगे, न जिम्मेदार अधिकारी

 

जबलपुर। शहर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नगर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शनिवार को मैदानी निरीक्षण के दौरान सख्त रुख अपनाया। उन्होंने खेरमाई, हनुमानताल, संजय गांधी एवं अब्दुल हमीद वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों, बस्तियों, कॉलोनियों, स्कूल परिसरों और संजीवनी क्लिनिक का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

 

हनुमानताल तालाब एवं रजा चौक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर निगमायुक्त ने संबंधित सफाई ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। वहीं व्यवस्था की निगरानी में जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों को भी नहीं बख्शा गया। संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

नाले-नालियों की सफाई में लापरवाही पर भी सख्ती

 

निगमायुक्त ने छोटे-बड़े नाले-नालियों की सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। वार्डों में खुले नालों को आवश्यकतानुसार कवर करने के निर्देश भी मौके पर दिए गए।

 

स्कूल और संजीवनी क्लिनिक में भी व्यवस्थाओं की जांच

 

निरीक्षण के दौरान स्कूल परिसरों और संजीवनी क्लिनिक में स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

निगमायुक्त का यह औचक निरीक्षण महज व्यवस्थाओं का जायजा लेने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लापरवाही मिलने पर ठेकेदारों पर आर्थिक कार्रवाई और जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस देकर स्पष्ट संदेश दिया गया कि सफाई व्यवस्था में जवाबदेही सभी की तय होगी।

 

निरीक्षण के दौरान पार्षद कलीम खान एवं आयशा परवीन, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

स्वच्छ जबलपुर—सुंदर जबलपुर—स्वस्थ जबलपुर।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment