रामघाट पर भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने वॉलिंटियर्स के साथ दीपमाला सजाने में किया सहयोग
उज्जैन। रामघाट पर आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी सक्रियता के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने रामघाट पहुंचकर वॉलिंटियर्स के साथ दीपमाला तैयार करने का मार्गदर्शन दिया और स्वयं भी दीप सज्जा में सहयोग किया। कलेक्टर की इस सहभागिता ने आयोजन से जुड़े वॉलिंटियर्स का उत्साह बढ़ाया।
दीपोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए उच्च अधिकारी निरंतर आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा सहित सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
रामघाट पर सजे हजारों दीपों की रोशनी आध्यात्मिक आभा बिखेरने को तैयार है। प्रशासन और वॉलिंटियर्स की सामूहिक सहभागिता से यह आयोजन सेवा, श्रद्धा और जनभागीदारी का सुंदर संगम बनने जा रहा है।
#sevasankalpabhiyan
#ashirwadkadiya
Jansampark Madhya Pradesh










