आयुष्मान योजना में गड़बड़ियां: विंध्य-महाकौशल के 10 प्राइवेट अस्पताल ब्लैकलिस्ट और सस्पेंड

---Advertisement---

आयुष्मान योजना में गड़बड़ियां: विंध्य-महाकौशल के 10 प्राइवेट अस्पताल ब्लैकलिस्ट और सस्पेंड
प्राइवेट अस्पतालों में अनियमितता पर 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार से ज्यादा की पेनाल्टी
भोपाल। मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत निजी अस्पतालों में अनियमितता मिलने पर 3 करोड़ 13 लाख 79 हजार से ज्यादा की पेनाल्टी की कार्रवाई की गई है। विंध्य-महाकौशल क्षेत्र के 10 निजी अस्पतालों में अनियमितता मिलने पर डी-इंपैनल्ड (ब्लैकलिस्टेड) और निरस्त करने की कार्रवाई हुई है। कुल 14 निजी अस्पतालों में स्टेट हेल्थ एजेंसी ने योजना के पैकेज में हेराफेरी और दुरुपयोग करने के चलते पेनाल्टी लगाई है। इन अस्पतालों के रिकॉर्ड नियम अनुसार नहीं मिले। जांच के दौरान कई अस्पतालों में अनियमितता और कमियां पाई गईं। विभाग ने ये पेनाल्टी जबलपुर, रीवा, सतना, शहडोल, टीकमगढ़, सागर, बुरहानपुर, ग्वालियर, इंदौर, बड़वानी, भोपाल, उज्जैन और विदिशा जिलों के निजी अस्पतालों पर लगाई है।
इसके साथ ही कुल 8 जिलों के 18 अस्पतालों को डि-इंपैनल्ड (ब्लैकलिस्ट) किया है। वहीं 5 जिलों के 17 स्पेशिलिटी अस्पतालों को भी डि-इंपैनल्ड किया है। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल के 10 स्पेशिलिटी अस्पतालों को डि-इंपैनल्ड किया है। वहीं जबलपुर, रीवा, सतना, पन्ना, उमरिया, डिंडोरी, भोपाल सहित कुल 9 जिलों के 18 निजी अस्पतालों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें भी भोपाल के 9 अस्पताल शामिल हैं। ये अस्पताल कार्रवाई चलने तक सस्पेंड रहेंगे। बताया गया कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी अस्पतालों की व्यवस्था में सुधार नहीं होने के साथ नियम विरुद्ध कार्य किया जा रहा था। सरकारी पैसे के उपयोग पर अनियमितता बरती जा रही थी।
सस्पेंड किए गए अस्पताल
कुल 18 अस्पतालों को आयुष्मान योजना में अनियमितता के चलते अलग-अलग जिलों में सस्पेंड किया गया है। इनमें भोपाल में 9, जबलपुर में 2 और डिंडोरी, मंदसौर, पन्ना, रीवा, सतना, सागर और उमरिया में 1-1 अस्पताल को सस्पेंड किया गया है।
पेनाल्टी की कार्रवाई
प्रदेश के कुल 14 अस्पताल ऐसे हैं, जिन पर अनियमितता के चलते पेनाल्टी की कार्रवाई हुई है। इसमें बड़वानी, भोपाल, बुरहानपुर, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, नीमच, रीवा, सतना, शहडोल, सागर, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा शामिल हैं। आयुष्मान पैकेज का गलत इस्तेमाल किया गया और योजना के नियमों का पालन नहीं करने के मामले रिकॉर्ड किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment