सीधी का बेशर्म पटवारी, इंसानियत मरी या जूते प्यारे

---Advertisement---

सीधी का बेशर्म पटवारी! इंसानियत मरी या जूते प्यारे?

बुजुर्ग के कंधे पर चढ़कर पटवारी ने पार किया नाला, वीडियो वायरल होते ही उठे सवाल

 

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले से सरकारी तंत्र की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में माटा ग्राम पंचायत के पटवारी नीलेश नामदेव नाला पार करने के लिए एक बुजुर्ग व्यक्ति के कंधे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि पटवारी अपने जूते गीले होने से बचाने के लिए बुजुर्ग की मदद से नाला पार कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 

लोगों का सवाल है कि यदि नाला पार करने में परेशानी थी तो क्या किसी अन्य सुरक्षित साधन का इंतजाम नहीं किया जा सकता था? एक सरकारी कर्मचारी का बुजुर्ग के कंधे पर बैठकर नाला पार करना पद की गरिमा और मानवीय संवेदनशीलता के लिहाज से कितना उचित है, यह अब चर्चा का विषय बन गया है।

 

हालांकि, वीडियो के सामने आने के बाद घटना की पूरी परिस्थितियां और पटवारी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है। ऐसे में संबंधित विभाग द्वारा मामले की वास्तविकता की जांच किए जाने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

वीडियो वायरल है, सवाल गंभीर हैं—क्या जूते बचाने के लिए बुजुर्ग के कंधे का सहारा लेना सरकारी सेवा की संवेदनशीलता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment