PWD मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर और निगमायुक्त ने परखी ई-बस सेवा

---Advertisement---

PWD मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर और निगमायुक्त ने परखी ई-बस सेवा

जबलपुर में 10 ई-बसों का ट्रायल रन शुरू, सिविल लाइन से गोरखपुर तक सफर कर जानी यात्री सुविधाएं और तकनीकी व्यवस्थाएं

जबलपुर। शहरवासियों को जल्द ही आधुनिक और प्रदूषणमुक्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत जबलपुर में आज से 10 इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल रन शुरू हुआ। ट्रायल के दौरान सिविल लाइन से गोरखपुर तक ई-बस में सफर कर यात्री सुविधाओं और तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

 

ट्रायल रन के दौरान PWD मंत्री राकेश सिंह, कलेक्टर, नगर निगमायुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि ई-बस में सवार हुए। बस की संचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाएं, सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी व्यवस्थाओं को मौके पर परखा गया।

 

इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

अधिकारियों ने बस संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। ट्रायल रन के दौरान सामने आने वाली तकनीकी एवं संचालन संबंधी कमियों को दूर करने के बाद सेवा को नियमित रूप से शुरू किया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के माध्यम से शहरवासियों को सुरक्षित, सुलभ, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने की योजना है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के साथ शहर में प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment