जनविश्वास अभियान के तहत निगमायुक्त का रांझी क्षेत्र में रात्रिकालीन निरीक्षण

---Advertisement---

 जनविश्वास अभियान के तहत निगमायुक्त का रांझी क्षेत्र में रात्रिकालीन निरीक्षण

🏥 संजीवनी क्लीनिक एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

💡 स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट एवं नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त रखने के दिए सख्त निर्देश

 

जबलपुर। राज्य शासन के ‘जनविश्वास अभियान’ के अंतर्गत नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने विभागीय अधिकारियों के साथ रांझी क्षेत्र का औचक रात्रिकालीन निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं एवं जनसेवाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने संजीवनी क्लीनिक पहुंचकर दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

इसके पश्चात रांझी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्र की मुख्य सड़कों, बस्तियों और सार्वजनिक स्थलों पर स्ट्रीट लाइट एवं रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सतत एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने कहा कि जनविश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाते हुए नागरिकों का नगर निगम पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

 

इस दौरान नगर निगम के पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य दामोदर सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

#Jabalpur #JanVishwasAbhiyan #NagarNigamJabalpur #CommissionerVisit #Ranjhi #PublicService #Healthcare #SportsComplex #SwachhJabalpur

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment