प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

---Advertisement---

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने देवास जिले की ग्राम पंचायत कमलापुर के पंचायत सचिव ॐ सारंग को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी सलीम शाह ने पंचायत सचिव पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए उज्जैन लोकायुक्त में शिकायत की थी। फरियादी का कहना है कि रिश्वत की 10 हजार और 5 हजार रुपये की दो किश्तें पहले ही दी जा चुकी थीं। इसके बाद भी सचिव द्वारा 5 हजार रुपये की अतिरिक्त रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की। पंचायत परिसर में जैसे ही सचिव ने कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

लोकायुक्त की टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में रिश्वत की मांग और स्वीकार किए जाने के आरोपों की विस्तृत जांच जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment