जबलपुर में सुलभ व्यवस्था में सुधार, नए नेतृत्व ने संभाली कमान

---Advertisement---

जबलपुर में सुलभ व्यवस्था में सुधार, नए नेतृत्व ने संभाली कमान

उजला दर्पण की खबर का असर—रेट लिस्ट लगाने और निर्धारित शुल्क पर शौचालय संचालन का आश्वासन

जबलपुर। सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं एवं निर्धारित शुल्क को लेकर उजला दर्पण द्वारा लगातार जनहित में प्रकाशित खबरों के बाद सुलभ संस्था ने व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। मध्यप्रदेश सुलभ के स्टेट चेयरमैन रंजीत झा से हुई टेलीफोनिक चर्चा में उन्होंने बताया कि जबलपुर में व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी शौचालयों में निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी और रेट लिस्ट के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा। इससे नागरिकों को शुल्क को लेकर स्पष्टता मिलेगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।

मप्र चेयरमैन रंजीत झा ने बताया कि वर्तमान में वीसी रविशंकर शर्मा के साथ समन्वय कर जबलपुर की व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है। संस्था का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, स्वच्छ एवं व्यवस्थित सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उजला दर्पण हमेशा जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से प्रकाशित करता रहा है। खबरों का उद्देश्य व्यवस्था में सुधार और नागरिकों की समस्याओं का समाधान कराना है। सुलभ संस्था द्वारा सुधारात्मक कदम उठाए जाने और निर्धारित रेट लिस्ट लागू करने का आश्वासन इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment