आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों के बावजूद जोन क्रमांक-2 के CSI श्री संतोष गौर, SI श्री अभिषेक मिश्रा एवं संबंधित सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

---Advertisement---

आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशों के बावजूद जोन क्रमांक-2 के CSI श्री संतोष गौर, SI श्री अभिषेक मिश्रा एवं संबंधित सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार शहर को स्वच्छता के उच्चतम मानकों तक पहुंचाने के लिए लगातार मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी श्री अभिनव मिश्रा भी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद जोन क्रमांक-2 के अंतर्गत मदन महल अंडर ब्रिज के पहले सड़क किनारे डंप कचरा और गंदगी यह संकेत दे रही है कि कहीं न कहीं जिम्मेदार अमला अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहा।

सड़क किनारे जमा कचरा, गंदगी से भरा नाला और लगातार फैलती दुर्गंध न केवल राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है, बल्कि वर्षा ऋतु में संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रही है। ऐसे में स्वाभाविक रूप से सवाल जोन क्रमांक-2 के CSI श्री संतोष गौर, SI श्री अभिषेक मिश्रा एवं संबंधित सुपरवाइजर की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं।

जब नगर निगम के शीर्ष अधिकारी लगातार सक्रिय हैं, तब आखिर उनके निर्देश धरातल पर प्रभावी क्यों नहीं दिख रहे? क्या नियमित निरीक्षण हो रहे हैं? यदि हो रहे हैं, तो मुख्य मार्ग पर कई दिनों तक कचरा क्यों पड़ा रहता है? यदि निरीक्षण नहीं हो रहे, तो जवाबदेही किसकी तय होगी?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार कागजों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक दिखाई जाती है, लेकिन वास्तविकता में सड़कों पर कचरा और नालों में गंदगी साफ नजर आती है। नागरिकों ने मांग की है कि केवल सफाई ही नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों, CSI, SI एवं सुपरवाइजर की जवाबदेही भी तय की जाए, ताकि नगर निगम आयुक्त के स्वच्छ जबलपुर के संकल्प को धरातल पर वास्तविक रूप मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment