जनसुनवाई में निगमायुक्त की संवेदनशील पहल, 48 नागरिकों की समस्याओं का मिला त्वरित समाधान

---Advertisement---

जनसुनवाई में निगमायुक्त की संवेदनशील पहल, 48 नागरिकों की समस्याओं का मिला त्वरित समाधान

जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय एवं सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के साथ निराकरण किया गया। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार स्वयं जनसुनवाई में उपस्थित रहे और एक-एक आवेदक की शिकायत गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, स्वास्थ्य, अतिक्रमण, भवन, जलप्रदाय, संपदा, बाजार, लोक निर्माण, स्थापना, पेंशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामलों पर विशेष रूप से सुनवाई की गई। कई प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल निर्णय लिया गया, जिससे आवेदकों को उसी समय राहत मिली।

नगर निगम मुख्यालय में कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर विभागवार कार्रवाई प्रारंभ कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं शहर के सभी संभागीय कार्यालयों में आयोजित जनसुनवाई के दौरान 35 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका अधिकारियों द्वारा मौके पर ही शत-प्रतिशत निराकरण कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई।

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकृत किया जाए तथा किसी भी नागरिक को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर नागरिकों का विश्वास मजबूत करना है।

नगर निगम की यह पहल नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है, जहां प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment