निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की दूरदर्शी पहल से शास्त्री ब्रिज का बदला स्वरूप, स्वच्छ और सुंदर जबलपुर की नई पहचान

---Advertisement---

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की दूरदर्शी पहल से शास्त्री ब्रिज का बदला स्वरूप, स्वच्छ और सुंदर जबलपुर की नई पहचान

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में नगर निगम लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों में शामिल शास्त्री ब्रिज का सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नए रंग-रोगन, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और व्यवस्थित रखरखाव के साथ शास्त्री ब्रिज अब शहर की नई पहचान बनकर उभरा है।

नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि शहर में सौंदर्यीकरण के कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं। उनके निर्देशन में नगर निगम की टीम दिन-रात मेहनत कर जबलपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में जुटी हुई है। शास्त्री ब्रिज का नया स्वरूप इसी सतत प्रयास का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

ब्रिज का सौंदर्यीकरण केवल इसकी खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की सकारात्मक छवि को भी मजबूत करेगा। प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर अब आकर्षक वातावरण दिखाई देगा, जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों पर भी जबलपुर की बेहतर छवि बनेगी।

नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों, पुलों और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जबलपुर को स्वच्छता, सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं के मामले में देश के अग्रणी शहरों में शामिल करना है।

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा है कि नगर निगम का लक्ष्य केवल आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि नागरिकों को एक स्वच्छ, सुंदर और गौरवशाली शहर देना भी है। इसी सोच के साथ विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

शास्त्री ब्रिज का बदला हुआ स्वरूप आज इस बात का प्रमाण है कि मजबूत इच्छाशक्ति, बेहतर योजना और सतत प्रयासों से किसी भी शहर की तस्वीर बदली जा सकती है। आने वाले समय में भी नगर निगम द्वारा शहर के अन्य प्रमुख स्थलों का इसी प्रकार सौंदर्यीकरण कर जबलपुर को और अधिक आकर्षक एवं विकसित बनाने का अभियान जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment