जबलपुर। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत (सनातन सर्व सेवा संघ) ने संगठन विस्तार के तहत मध्य प्रदेश में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसी क्रम में राष्ट्रीय भागवत आचार्य विनोद कुमार दुबे को युवा मोर्चा का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष (मध्य प्रदेश) नियुक्त किया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष संतों एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी की अनुशंसा पर की गई है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि विनोद कुमार दुबे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सेवा के कार्यों को गति देंगे।
हाल ही में जबलपुर में आयोजित संगठन के कार्यक्रम में भी विनोद कुमार दुबे की सक्रिय भागीदारी रही, जहां सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता और युवाओं को संगठन से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने विनोद कुमार दुबे को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर धर्म, संस्कृति एवं समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करेगा।










