सुबह की पहली किरण के साथ सड़कों पर उतरे निगमायुक्त, बहोराबाग से रानीताल-कर्बला तक व्यवस्थाओं की परखी नब्ज

---Advertisement---

जबलपुर। शहर की स्वच्छता और सुव्यवस्था केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत से तय होती है। इसी सोच को साकार करते हुए नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार शुक्रवार की सुबह सूर्योदय के साथ ही शहर की गलियों और सड़कों पर निकल पड़े। बहोराबाग संभाग से लेकर रानीताल-कर्बला क्षेत्र तक उन्होंने नगर निगम की व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन कर स्वच्छता, जलापूर्ति, उद्यान, लोककर्म एवं अतिक्रमण प्रबंधन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान सड़कें साफ-सुथरी, नालियां व्यवस्थित, कचरा संग्रहण नियमित तथा उद्यान सुव्यवस्थित मिले। व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद देखकर निगमायुक्त ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि शहर की सुंदरता केवल भवनों और सड़कों से नहीं, बल्कि उन कर्मयोगियों की निष्ठा और समर्पण से निखरती है, जो प्रतिदिन बिना किसी अपेक्षा के शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने का दायित्व निभाते हैं।

 

उन्होंने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मचारियों के कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि “स्वच्छ शहर का वास्तविक सम्मान उन हाथों का है, जो हर सुबह शहर को नई ताजगी और नई पहचान देते हैं।”

 

निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा स्वच्छता और जनसुविधाओं का यह स्तर निरंतर बनाए रखा जाए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

शहर की धड़कनों को समझने के लिए किया गया यह निरीक्षण इस बात का संदेश देता है कि प्रशासन जब स्वयं सड़कों पर उतरता है, तब विकास केवल कागजों में नहीं, बल्कि धरातल पर भी दिखाई देता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment