लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद जबलपुर प्रशासन, फायर सेफ्टी में लापरवाही पर कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई

---Advertisement---

जबलपुर। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जबलपुर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन संस्थानों में फायर सेफ्टी सहित आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं पाई गईं, उन्हें नोटिस जारी किए गए तथा गंभीर अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संस्थानों को सील करने की कार्रवाई भी की गई।

हाल ही में लखनऊ और दिल्ली में हुई आगजनी की घटनाओं ने शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इसके बाद जबलपुर नगर निगम एवं फायर विभाग भी सक्रिय हुआ और शहर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच शुरू की गई।

प्रशासन का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी संस्थानों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

सुरक्षित शिक्षण वातावरण सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment