निगमायुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार को मिला जेसीटीएसएल के प्रभारी कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

---Advertisement---

राज्य शासन ने जारी किए आदेश, शहर की लोक परिवहन व्यवस्था को मिलेगी नई गति
जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन विभाग ने जबलपुर नगर निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) का प्रभारी कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। शासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल से जारी आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अधीन संचालित क्षेत्रीय सहायक कंपनी जेसीटीएसएल के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया गया है। इसी क्रम में शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने की दृष्टि से यह अतिरिक्त प्रभार निगमायुक्त श्री अहिरवार को सौंपा गया है।
नगर निगम प्रशासन और जेसीटीएसएल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने से शहर की यातायात व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बसों के समयबद्ध संचालन, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा नए रूटों के संचालन को अब और अधिक गति मिलेगी।
प्रशासनिक दक्षता और कार्यों के प्रति सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले निगमायुक्त श्री अहिरवार को मिली यह नई जिम्मेदारी शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment