भीषण गर्मी में प्यासों के लिए संजीवनी बनी अपनापन आहारदान सेवा समिति

---Advertisement---

भीषण गर्मी में प्यासों के लिए संजीवनी बनी अपनापन आहारदान सेवा समिति
मेडिकल कॉलेज में रोजाना 100 केन शुद्ध जल और घी से बनी खिचड़ी का हो रहा वितरण, शासन से स्थायी प्याऊ व्यवस्था की मांग
जबलपुर। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं, वहीं अपनापन आहारदान सेवा समिति मानव सेवा का एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। समिति द्वारा समाजसेवियों और आमजन के सहयोग से नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रतिदिन लगभग 80 से 100 केन शुद्ध एवं ठंडे पेयजल का वितरण किया जा रहा है।
समिति के सदस्य सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक तीन पालियों में लगातार सेवा दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के परिजन और दूर-दराज से आए लोग इस सेवा से बड़ी राहत महसूस कर रहे हैं। स्थिति यह है कि शासन की ओर से वहां किसी स्थायी प्याऊ की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज तक बाहर आकर पानी पीने को मजबूर हैं और कई लोग बोतलों में पानी भरकर अपने वार्ड तक ले जाते दिखाई देते हैं।
समिति के संयोजक विष्णु कश्यप ने बताया कि पिछले दो माह से यह सेवा सतत रूप से जारी है। केवल पानी ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन लगभग 50 किलो शुद्ध घी से बनी खिचड़ी का वितरण भी जरूरतमंदों को कराया जा रहा है, ताकि मरीजों के परिजनों और गरीब लोगों को भोजन की चिंता न रहे।
उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े अस्पताल परिसर में गर्मी को देखते हुए स्थायी प्याऊ और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे बाहर से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।
समिति ने समाज के लोगों से भी इस पुण्य सेवा में आगे आकर सहयोग करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंदों तक राहत का यह सिलसिला लगातार जारी रह सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment