सिटीज 2.0’ में चमका जबलपुर: देश में तीसरा, प्रदेश का इकलौता चयन — निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के अथक प्रयासों ने जबलपुर को नंबर वन बनाया

---Advertisement---

सिटीज 2.0’ में चमका जबलपुर: देश में तीसरा, प्रदेश का इकलौता चयन — निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के अथक प्रयासों ने जबलपुर को नंबर वन बनाया
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के समग्र और आधुनिक विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), नई दिल्ली में आयोजित अपेक्स कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक में देश के चुनिंदा 18 शहरों में से जबलपुर, आगरा और जयपुर के प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स को अंतिम मंजूरी दी गई है। खास बात यह है कि देश में तीसरे और मध्यप्रदेश में एकमात्र शहर के रूप में जबलपुर स्मार्ट सिटी का चयन हुआ है, जो शहर के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। 🌟
इस महत्वपूर्ण सफलता के पीछे नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के सतत प्रयास, योजनाबद्ध कार्यशैली और नियमित मॉनिटरिंग की अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में तैयार प्रस्तावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसका परिणाम आज जबलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है।
यह चयन जबलपुर को क्लाइमेट स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। इसके माध्यम से शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल नागरिक सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
सिटीज 2.0 मिशन से शहर को मिलेंगे ये प्रमुख लाभ
सिटीज 2.0 मिशन का उद्देश्य शहरों में बेहतर नागरिक सुविधाएं, आधुनिक तकनीक का विस्तार और जलवायु के अनुरूप मजबूत आधारभूत ढांचे का विकास करना है। इस मिशन के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं से जबलपुर में स्मार्ट सेवाओं का विस्तार होगा और शहर भविष्य की चुनौतियों के लिए और बेहतर तरीके से तैयार हो सकेगा।
स्मार्ट सिटी के चेयरमैन राघवेंद्र सिंह एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि शहर के विकास कार्यों में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जाएगा। साथ ही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के अनुरूप मजबूत बनाया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह ने बताया कि परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताते हुए विश्वास जताया है कि सिटीज 2.0 के तहत स्वीकृत परियोजनाएं जबलपुर के समग्र विकास को नई गति देंगी और शहर को आधुनिक तथा पर्यावरण-अनुकूल पहचान दिलाएंगी। 🚀

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment