बरसात से पहले निगमायुक्त का बड़ा एक्शन प्लान, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

---Advertisement---

जबलपुर। आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए शहर में स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सोमवार को नगर निगम के चार प्रमुख संभागों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून के दौरान शहर में कहीं भी जलप्लावन की स्थिति निर्मित न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निगमायुक्त ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अमले के साथ रामपुर, गोरखपुर, सिविल लाइन एवं मुख्यालय संभाग के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मुख्य मार्गों के साथ-साथ बस्तियों के भीतर की सफाई व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वर्षा पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नाला-नालियों की सफाई युद्धस्तर पर करने के निर्देश 🧹

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने बड़े नालों से सिल्ट निकालने का कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही छोटी नालियों में फंसे कचरे को तत्काल हटाकर जल निकासी को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर नियमित स्वीपिंग के साथ जमा मिट्टी को हटाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वर्षा के दौरान यह मिट्टी नालियों में जाकर अवरोध उत्पन्न न करे।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश ⚠️

निगमायुक्त ने अधिकारियों को शहर के जलभराव संभावित संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए, ताकि वर्षा के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त अरविंद शाह, देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, वी. एन. बाजपेई, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव, अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment