कर्तव्य की चमक के आगे फीकी पड़ी शादी की रौनक, विदाई के बाद सीधे ‘बीट’ पर पहुंचीं स्वच्छता दीदी

---Advertisement---

कर्तव्य की चमक के आगे फीकी पड़ी शादी की रौनक, विदाई के बाद सीधे ‘बीट’ पर पहुंचीं स्वच्छता दीदी

स्वच्छता नायिका के रूप सफाई करते सड़क पर दिखी मोना, निगमायुक्त ने कार्यों के प्रति समर्पण देखकर की प्रशंसा, कहा आज की सही नायिका का मोना

जबलपुर। कहते हैं कि जब इरादों में मजबूती और काम के प्रति समर्पण हो, तो थकान भी आड़े नहीं आती। कुछ ऐसा ही नजारा शहर में सुबह की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान देखने को मिला, जिसने न केवल निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार का दिल जीत लिया, बल्कि पूरे शहर के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान दिखी निष्ठा की अनूठी तस्वीर
रोजाना की तरह निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार शहर की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर एक महिला सफाई मित्र पर पड़ी जो पूरी तन्मयता से सड़क साफ कर रही थीं। खास बात यह थी कि वे अपनी नियमित ड्रेस में नहीं थीं। जब निगमायुक्त ने रुककर उनसे चर्चा की और ड्रेस के बारे में पूछा, तो जो जवाब मिला उसने सबको गौरवान्वित कर दिया।
*शादी से सीधे काम पर आई हूं सर जी*
स्वच्छता नायिका मोना दीदी ने बेहद सादगी से बताया कि वे रात भर एक शादी समारोह में व्यस्त थीं। जैसे ही वहां से फ्री हुईं, घर जाकर आराम करने के बजाय उन्होंने अपने कर्तव्य को प्रधानता दी और सीधे अपनी ‘बीट’ पर सफाई के लिए पहुंच गईं। उनके पास वर्दी बदलने का भी समय नहीं था, क्योंकि उनके लिए शहर को साफ रखना पहली प्राथमिकता थी।
निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि सफाई के प्रति ऐसा जुनून ही हमारे शहर को नंबर वन बनाएगा। मोना दीदी जैसी कर्मठ नायिकाएं समाज के लिए असली प्रेरणा हैं जो ‘कर्म ही पूजा है’ की परंपरा को चरितार्थ कर रही हैं।
*अधिकारियों ने की मुक्तकंठ से प्रशंसा*
निगमायुक्त ने मोना दीदी की मेहनत और समर्पण देखकर सराहना की और अन्य लोगों को भी इसी जुनून के साथ शहरहित में काम करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर निगमायुक्त के साथ उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, संभागीय अधिकारी सागर बोरकर, सुदीप पटेल,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र राज, अर्जुन यादव, पोला राव आदि के साथ सभी संबंधित मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment