स्वच्छता और जन-सुविधाओं को परखने सुबह-सुबह मैदान में उतरे निगमायुक्त, सात संभागों का किया सघन निरीक्षण

---Advertisement---

स्वच्छता और जन-सुविधाओं को परखने सुबह-सुबह मैदान में उतरे निगमायुक्त, सात संभागों का किया सघन निरीक्षण

जबलपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर जन-सुविधाओं का जायजा लेने के लिए नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार एक्शन मोड में नजर आए। मंगलवार सुबह 6:30 बजे से ही निगमायुक्त ने शहर के विभिन्न सात संभागों 3, 4, 8, 12, 13, 14 और 16 का दौरा किया। दो घंटे के इस सघन निरीक्षण के दौरान उन्होंने गलियों, बस्तियों और कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था के साथ जल वितरण, प्रकाश, पेंटिंग और अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली।

निगमायुक्त ने संभागों के अंतर्गत आने वाले वार्डों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था, सुचारू जल वितरण, स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण हेतु चल रहे पेंटिंग कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने नाला-नालियों की सफाई और निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति देखते हुए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सार्वजनिक और सामुदायिक प्रसाधन केंद्रों का भी अवलोकन किया और वहां स्वच्छता के उच्चतम मानक बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए।

*त्यौहारों को लेकर विशेष सतर्कता*

आगामी रमजान माह की तैयारियों को लेकर निगमायुक्त विशेष रूप से संवेदनशील दिखे। क्षेत्रीय वार्ड पार्षदों क्रमशः शमरीन कुरैशी, अख्तर अंसारी के साथ उन्होंने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रद्दी चौकी,नूरी नगर,तालिब शाह चौक,

सुब्बा शाह और रज़ा चौक

अमन चौक आदि का निरीक्षण किया और सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment