दमोह। जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई भी विद्यार्थी टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा नहीं देंगे

---Advertisement---

दमोह। जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई भी विद्यार्थी टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा नहीं देंगे
===
वार्षिक परीक्षा 2026 में किए गए विशेष प्रबंध
===
कक्षा दसवीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई भी विद्यार्थी टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा नहीं देंगे, प्रत्येक केंद्र के लिए फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसी तरह परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में घड़ी एवं कक्ष के बाहर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के भी निर्देश प्राचार्य एवं केंद्र अध्यक्षों को दिए गए हैं।
समस्त अशासकीय विद्यालयों के परीक्षा केंद्र पर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी तथा शेष परीक्षा केन्द्रों पर जिला स्तरीय कंट्रोल एंड कमांड सेंटर द्वारा निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। ब्लॉक के प्रमुख स्कूलों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है जहां विद्यार्थियों को परीक्षा अनुकूल बेहतर माहौल प्राप्त होगीं।
#Damoh

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment