आयुक्त महोदय का ज़ोन 16 में भी पैदल दौरा: अधिकारियों को सख्त निर्देश,
आज नगर निगम आयुक्त महोदय ने आज ज़ोन क्रमांक 16 के विभिन्न क्षेत्रों का सघन पैदल दौरा किया। कमिश्नर महोदय ने कार्यालय में बैठने के बजाय लंबी दूरी तक स्वयं पैदल चलकर धरातलीय स्थिति का जायजा लिया।
पैदल निरीक्षण: निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ज़ोन 16 के अंतर्गत आने वाली मुख्य सड़कों, नालियों की सफाई, कचरा प्रबंधन और जनसुविधाओं की बारीकी से जांच की।
अधिकारियों को निर्देश:
कमिश्नर ने कड़ा संदेश देते हुए सभी ज़ोनल अधिकारियों, इंजीनियरों और सफाई निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे केवल कागजों या गाड़ी में बैठकर दौरा न करें।

पैदल दौरा अनिवार्य:उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्रों (Wards/Areas) का पैदल दौरा करें ताकि वास्तविक समस्याओं (जैसे- जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट, गंदगी) को समझा जा सके।
परियट स्थित गोबर गैस प्लांट का भी निरीक्षण किया गया, प्लांट सम्बन्धी फाइलों/ अनुबंध को जांचने हेतु दिए निर्देश










