शहीदों की स्मृति में रखा गया दो मिनट का मौन

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आज 30 जनवरी की सुबह 11 बजे कलेक्टर राघवेंद्र सहित कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान करने वाले शहीदों को श्रृद्धांजलि दी गई। अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, कलेक्ट्रेट स्थित सभी शासकीय के अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। ज्ञात हो कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि देशभर में शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment