संकल्प से समाधान अभियान प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें- कलेक्टर श्री सिंह

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से जिले में चलाये जा रहे संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा की। जिसमें जिले के सभी तहसीलों और नगरीय निकायों के अधिकारी जुड़े थे। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अभियान की सफलता के लिये केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करे। इस दौरान उन्होंने तहसील व नगरीय निकायो में प्राप्त कुल आवेदन व निराकृत आवेदनों की जानकारी ली। इस दौरान ज्यादातर आवेदन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में व्यक्तिगत स्थायी नवीन विद्युत कनेक्श्न मीटर की परिधि में शिफ्टिंग आहार अनुदान, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्राप अंतर्गत माइक्रो इरिगेशन एवं अंडर इंटरवेंशन, नवीन नल कनेक्श्नन, भवन निर्माण के लिये अनुज्ञा पत्र, पीएम स्वनिधि, नोड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने, हेंडपंप एवं ट्यूबबेल में सुधार, ट्रेड लायसेंस, अविवादित संपत्ति का हस्तांतरण, मृत्यु के प्रकरण में अविवादित संपत्ति का नामांतरण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, विवाह पंजीयन, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, सीमांकन कराने, पीएम सम्मान निधि, अविवादित नामांतरण व बंटवारा, अनुग्रह सहायता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, श्रमिकों का पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि से संबंधित आवेदन हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आवेदनों को प्राप्त कर उसके समुचित एंट्री करें और निराकरण की स्थिति को भी अपलोड करें। उन्होनें विशेष रूप से कहा कि प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment