एस.पी. की पाठशाला से निकले 20 होनहार, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए चयनित

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर किया सम्मानित

जबलपुर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन में संचालित निःशुल्क कोचिंग “एस.पी. की पाठशाला” एक बार फिर प्रतिभाओं की सफलता का केंद्र बनी है। इस कोचिंग के माध्यम से तैयारी कर रहे 20 अभ्यर्थियों का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों को आज पुलिस कंट्रोल रूम जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में एस.पी. श्री उपाध्याय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

यह निःशुल्क कोचिंग विशेष रूप से पुलिस परिवार एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन बच्चों के लिए संचालित की जा रही है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। यहां अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता का मैदानी प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

इन विभागों में हुआ चयन

“एस.पी. की पाठशाला” से प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों का चयन निम्न पदों पर हुआ है—

सीआईएफ/बीएसएफ/सीआरपीएफ/सीआईएसएफ – 10 कांस्टेबल

एसबीआई बैंक – 1 असिस्टेंट एसोसिएट

स्वास्थ्य विभाग – 1 काउंसलर

एम्स (AIIMS) – 1 जूनियर इंजीनियर

डिफेंस विभाग – 2 (जूनियर ऑपरेटर एवं एलडीसी)

मध्यप्रदेश पुलिस – 1 कांस्टेबल

रेलवे विभाग – 4 (टीसी एवं लोको पायलट)

इस प्रकार कुल 20 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर जबलपुर का नाम रोशन किया।

“मेहनत से ही मिलता है कुंदन जैसा निखार” – एस.पी.

इस अवसर पर एस.पी. श्री सम्पत उपाध्याय ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा—

“जैसे सोना आग में तपकर कुंदन बनता है, वैसे ही आप सभी कड़ी मेहनत के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। जो सफल हुए हैं उन्हें बधाई, और जो अभी सफल नहीं हो पाए हैं वे निराश न हों, लगातार मेहनत करें — सफलता अवश्य मिलेगी।”

2020 से चल रही है अनूठी पहल

उल्लेखनीय है कि “एस.पी. की पाठशाला” वर्ष 2020 से संचालित हो रही है। अब तक इस पहल के माध्यम से लगभग 250 अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं। वर्तमान में यहां 80 विद्यार्थी थ्योरी कक्षाओं तथा 15 विद्यार्थी शारीरिक प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं।

अनुभवी शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा मार्गदर्शन

इस पाठशाला में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिनमें प्रमुख हैं—

डॉ. आशीष यादव – नागरिक शास्त्र

विकास तिवारी – इतिहास

कमलेश इंगले – एडवांस मैथ्स

नीलेश इंगले – रीजनिंग

आशीष साहू – सामान्य अंग्रेजी

रोहित कुशवाह – अर्थशास्त्र

साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं, जिनमें सूबेदार योगेश चौकसे, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, आरक्षक सतीश डेहरिया, रमन पटेल, जय प्रकाश, राहुल ठाकुर, नीतेश श्रीवास, महिला आरक्षक दीक्षा सिंह एवं सुशांत पटेल सहित अन्य द्वारा शैक्षणिक व शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में एस.पी. श्री उपाध्याय ने सभी प्रशिक्षकों को भी सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment