अजय सिंह (चिंटू) जयपुर | जी स्टूडियो में आयोजित Forever Star India के भव्य आयोजन Forever Universe India Grand Finale सीजन–5 ने फैशन, आत्मविश्वास और ग्लैमर का यादगार संगम प्रस्तुत किया। शानदार परिधानों में सजी मॉडल्स ने जैसे ही कैटवॉक पर कदम रखा, पूरा मंच फैशन के रंगों से सराबोर हो उठा। देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति, स्टाइल और आत्मविश्वास से दर्शकों और जजों को प्रभावित किया।
ग्रैन्ड फिनाले में विशाखापट्टनम की डॉ. सृजना देवी ने मिस फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया, जबकि मुंबई की सारथा समीर गोरे ने मिस फॉरएवर यूनिवर्स का ताज जीता। जी–1 कैटेगरी में अंजलि सिन्हा और जी–2 कैटेगरी में भूमिका सोनगरा ने फॉरएवर मिसेज इंडिया 2025 का खिताब हासिल किया।
राज्यों और शहरों की विजेताओं को मिला राष्ट्रीय मंच
फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक Rajesh Agarwal और डायरेक्टर Jaya Chauhan ने बताया कि इस ग्रैन्ड फिनाले में उम्र और अनुभव के अनुसार मिसेज, मिस और टीन कैटेगरी बनाई गई थीं, ताकि हर वर्ग की प्रतिभा को समान अवसर मिल सके। भारत के विभिन्न राज्यों से चुनी गई विजेताओं को फॉरएवर यूनिवर्स और फॉरएवर इंडिया के टाइटल प्रदान किए गए।
मिस फॉरएवर यूनिवर्स स्टेट कैटेगरी में पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार, पंजाब, बिहार, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और महाराष्ट्र की प्रतिभागियों ने खिताब जीतकर अपने राज्यों का नाम रोशन किया। वहीं फॉरएवर मिस, फॉरएवर मिस सिटी और फॉरएवर मिस टीन कैटेगरी में भी देश के अलग-अलग हिस्सों से आई प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
कोरियोग्राफी, डिजाइन और मेकओवर रहा आकर्षण का केंद्र
ग्रैन्ड फिनाले की कोरियोग्राफी और डायरेक्शन प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कोरियोग्राफर Shay Lobo ने अपनी टीम के साथ संभाली। उनके निर्देशन में कैटवॉक और स्टेज प्रेज़ेंटेशन को इंटरनेशनल लेवल की फिनिश मिली।
अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फैशन डिजाइनर्स ने मॉडल्स को अपने अनोखे और आकर्षक परिधानों से सजाया, वहीं लैक्मे एकेडमी जयपुर सहित कई नामी मेकअप आर्टिस्ट्स ने प्रतिभागियों के लुक को परफेक्ट टच दिया।
फैशन और ब्यूटी पेजेन्ट की दुनिया में मजबूत पहचान
लगातार सफल आयोजनों और बढ़ती वैश्विक पहचान के चलते फॉरएवर स्टार इंडिया आज फैशन और ब्यूटी पेजेन्ट जगत में एक मजबूत और विश्वसनीय नाम बन चुका है। यह ग्रैन्ड फिनाले न केवल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ, बल्कि भारतीय फैशन इंडस्ट्री में नए चेहरों को आगे लाने की दिशा में एक अहम कदम भी माना जा रहा है।










