मटर महोत्‍सव के आयोजन की तैयारियों के लिए बैठक संपन्‍न

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

 

11 जनवरी को होगा मटर महोत्‍सव का आयोजन

मटर से बने व्‍यंजनों की प्रतियोगिता और बायर-सेलर मीटर होगी

जबलपुर एक जिला एक उत्‍पाद के तहत जबलपुर जिले के च‍यनित मटर की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के उद्देश्‍य से आयोजित किये जा रहे मटर महोत्‍सव की तैयारियों को लेकर कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में उद्योग संघों के पदाधिकारियों की आज सोमवार को बैठक आयोजित की गई। कलेक्‍टर कार्यालय में संपन्‍न हुई इस बैठक में बताया गया कि मटर महोत्‍सव में मटर से बने व्‍यंजनों की प्रतियोगिता होगी तथा बायर-सेलर मीट का आयो‍जन किया जायेगा।

कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने बैठक में मटर महोत्‍सव के आयोजन के व्‍यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा नागरिकों की भागीदारी इसमें सुनिश्चित हो सके। उन्‍होंने मटर से बने व्‍यंजनों की प्रतियोगिता में भी आम नागरिकों की ज्‍यादा से ज्‍यादा सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में मटर महोत्‍सव के एक दिवसीय आयोजन के बाद 15 से 20 जनवरी तक जबलपुर के सभी होटल एवं रेस्‍टोरेंट में मटर से बने व्‍यंजन परोसे जाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में मटर महोत्‍सव में बायर-सेलर मीट के आयोजन के उद्देश्‍य के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया गया कि इसके माध्‍यम से यह जाना जा सकेगा कि जबलपुर में उत्‍पादित किस किस्‍म के मटर की बाहर अधिक मांग है, ताकि किसानों को उस किस्‍म का अधिक उत्‍पादन लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। मटर महोत्‍सव का जिला प्रशासन द्वारा होटल एवं रेस्‍टोरेंट एसोसिएशन, उद्योग विभाग, पर्यटन विकास निगम, जबलपुर स्‍मार्ट सिटी, एमपीआईडीसी, जबलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स, महाकौशल चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से आयोजन 11 जनवरी को तिलवारा रोड स्थित होटल रॉयल ऑर्बिट में किया जायेगा। बैठक में जिला उद्योग एवं व्‍यापार केन्‍द्र में महाप्रबंधक विनीत रजक, उप संचालक उद्यानिकी डॉ. नेहा पटेल, महाकौशल चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स के अध्‍यक्ष रवि गुप्‍ता, जबलपुर चेम्‍बर ऑफ कॉमर्स के हिमांशु खरे तथा जबलपुर होटल एवं रेस्‍टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment