“एसपी की पाठशाला” में 30 दिसंबर को आयोजित होगा “कौशल महोत्सव 2.0”कार्यक्रम

---Advertisement---

( उजला दर्पण अंकित सेन स्टेट हेड मध्य पदेश )

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की पहल पर युवाओं को कौशल विकास, डिजिटल सुरक्षा, अनुशासित जीवनशैली एवं कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 30-12-25 को पुलिस लाईन में संचालित निःशुल्क ’’एसपी की पाठषाला’’ में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा एवं कौशल प्रगति संस्थान (इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड स्किल प्रोग्रेस – आईआईईएसपी) के सहयोग से “कौशल महोत्सव 2.0” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30-12-25 से प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक किया जा रहा है।

“कौशल महोत्सव 2.0”कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा, करियर मार्गदर्शन, तकनीक आधारित शिक्षा, नशामुक्त जीवन, आत्मअनुशासन एवं जिम्मेदार नागरिक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

जबलपुर पुलिस द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि पुलिस लाइन स्थित ’एसपी की पाठशाला’ में आयोजित “कौशल महोत्सव 2.0” कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विशेषज्ञों से अपने करियर एवं भविष्य निर्माण हेतु उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर अवसर का लाभ उठाएं।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित निःशुल्क ’’एसपी की पाठशाला’’ में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जबलपुर जिले के अतिरिक्त अन्य जिले नरसिंहपुर, सतना, रीवा, कटनी, मंडला, सिवनी के बच्चे निःशुल्क कोचिंग का लाभ प्राप्त कर 300 से अधिक बच्चे विभिन्न शासकीय विभाग में चयनित हो चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment