गायत्री महायज्ञ स्थल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज गौरीघाट पहुँचकर यहाँ आयोजित किये जा रहे 251 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ शुक्रवार 19 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक गीता धाम के सामने वाले मैदान पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सुरक्षा के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा महायज्ञ के आयोजकों से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर-एसपी के निरीक्षण के दौरान एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह तथा प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment