( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )
जबलपुर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशानुसार अपराधियों पर निगरानी व कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गोहलपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 9 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ सम्मान रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी मछली बाजार, थाना हनुमानताल
2️⃣ राज उर्फ गौरव झारिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी प्रेमसागर, थाना हनुमानताल
3️⃣ गुलाम गौस उर्फ सुहैल, उम्र 19 वर्ष, निवासी मक्का नगर, थाना हनुमानताल
वाहनों की बरामदगी
गोहलपुर पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आनंद नगर कॉलोनी में तीन युवक एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। वे पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे।
पूछताछ में आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और सख्ती से पूछताछ में आनंद नगर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने गोहलपुर, अधारताल, विजय नगर और माढोताल क्षेत्र से अन्य वाहन चोरी कर आनंद नगर बस स्टॉप के पास झाड़ियों में छिपाकर रखने की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 मोटरसाइकिल तथा उनकी निशानदेही पर छिपाए गए 8 और दुपहिया वाहन बरामद किए।
कानूनी कार्रवाई
थाना गोहलपुर में अपराध क्रमांक 785/25 धारा 303(2) बीएनएस व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रितेश पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक किशोर बागड़ी, प्रधान आरक्षक देवेंद्र बछालिया, जितेन्द्र यादव, जितेंद्र तिवारी, आरक्षक समरेन्द्र, आलोक यादव, गोपाल राय, दिनेश दुबे, लालजी यादव एवं संजय जरौलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










