जैविक हाट की बढ़ रही लोकप्रियता जैविक उत्पादों को खरीदने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

---Advertisement---

( उजला दर्पण वेंकटेश्वर राव सीनियर रिपोर्टर जबलपुर )

कृषि उपज मंडी में लगातार दूसरे रविवार को लगा जैविक हाट

जबलपुर जैविक उत्पादों के प्रति लोगों में बढ़ते हुए रुझान को देखते हुए एक अनूठी पहल के तहत जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के सहयोग से आज लगातार दूसरे रविवार को कृषि उपज मंडी जबलपुर के प्रांगण में साप्ताहिक जैविक हाट का आयोजन किया गया। जैविक हाट लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। नागरिक अपने स्वस्थ के प्रति जागरूक हो रहे है और जमकर जैविक उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं, इससे किसान भी जैविक खेती का रकबा बढ़ाने एवं नए किसान जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने बताया कि जैविक हाट में किसान कल्याण तथा कृषि विभाग, आत्मा परियोजना और एनआरएलएम से जुड़े किसानों द्वारा अपने उत्पादित जैविक सामग्री का विक्रय किया गया । जैविक हाट में पाटन के खजरी के श्री रघुवीर कृपा जैविक गुड उद्योग का जैविक गुड़ , बघराजी के शिवम विश्वकर्मा की पत्तेदार सब्जियां एवं शहद और नीबू , गोदावरी कृषि फार्म की सब्जियां, आटा ,चावल और घी, कृष्णपाल सिंग का अमरूद, पाटन के ग्राम मादा की मटर और चिया, महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा लाई गई सब्जियां हाथों हाथ बिक गई। अर्चना प्राकृतिक खेती केन्द्र की तैयार खाद्य सामग्री में रागी इडली, मूंग स्प्राउट को लोगों ने बड़े मजे से खाया। टमाटर, लौकी, जिमिकंद विभिन्न प्रकार की पत्तेदार भाजी व अनाज भी जैविक हाट में उपलब्ध रहे।

अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्रीमती प्रतिभा गौर , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पनागर पंकज शर्मा , कृषि विभाग पनागर से मोनिका झा, सुषमा झरिया आकांक्षा राय, सुजाता सिंह ,कीर्ति अहिरवार आत्मा योजना से राजू दोहरे एवं दीपमाला आर्या ने हाट बाजार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उप संचालक कृषि डॉ निगम ने बताया कि जैविक हाट आगामी रविवार को भी लगाया जायेगा। उन्होंने सभी खरीदारों से अनुरोध किया की आगामी रविवार से अपने साथ कपड़े का थेला अवश्य लेकर आयें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment