Love Bomb!दिल, ड्रामा और फिर बेबी! सीमा हैदर का नया खुलासा वायरल

---Advertisement---

सीमा हैदर फिर हुई प्रेग्नेंट, सचिन के बच्चे की बनने वाली है मां — छठी बार motherhood, यूट्यूब वीडियो में की पुष्टि

Digital Desk | उजला दर्पण, नोएडा | पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सीमा ने गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो के जरिए यह जानकारी दी कि वह दोबारा प्रेग्नेंट हैं। वीडियो के थंबनेल पर भी प्रेग्नेंसी की घोषणा दर्ज है। सीमा ने बताया कि फिलहाल सचिन उन्हें किसी भी तरह के भारी काम करने से रोक रहे हैं और पूरे समय उनका ख्याल रख रहे हैं।

सीमा हैदर के कितने बच्चे हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार सीमा हैदर के इस वक्त कुल पांच बच्चे हैं। इनमें से चार बच्चे उसके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं। भारत आने के बाद सीमा ने सचिन मीणा की एक बच्ची को जन्म दिया था। इसी साल 18 मार्च को जन्मी इस बच्ची का नाम भारती रखा गया, हालांकि सीमा उसे प्यार से मीरा बुलाती हैं। अब नई प्रेग्नेंसी के बाद सीमा छठी बार मां बनने वाली हैं

वीडियो में पहले भी दिया था संकेत

कुछ दिनों पहले एक वीडियो में सीमा की बड़ी बेटी ने उनकी प्रेग्नेंसी की ओर इशारा किया था। बेटी ने कैमरे पर कहा था कि अब हम 6 भाई-बहन हैं। उस समय सीमा ने मुस्कुराते हुए बेटी को चुप करा दिया था। अब नए वीडियो के थंबनेल पर लिखे मैसेज ने प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

PUBG खेलते हुए हुई थी मुलाकात

सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के जरिए हुई थी। इसके बाद सीमा नेपाल मार्ग से अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई और मई 2023 से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा स्थित सचिन के घर पर रह रही है। सीमा खुद को अब सचिन की पत्नी मानती हैं। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस कई बार पूछताछ कर चुकी हैं।

सीमा को लेकर विवाद जारी

सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर भी कई बार गंभीर आरोप लगाकर सामने आए हैं। वहीं, सीमा ने हर बार दावा किया है कि वह सचिन से सच्चा प्यार करती हैं और भारत को अपना देश मानती हैं। वह राम मंदिर निर्माण से लेकर भारत की जीत तक कई राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी खुशी व्यक्त कर चुकी हैं।

सीमा की इस नई घोषणा ने एक बार फिर सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment