यूनीक कॉन्सेप्ट से वैश्विक पहचान तक — फॉरएवर स्टार इंडिया बना ग्लैमर इंडस्ट्री का सबसे विश्वसनीय नाम

---Advertisement---

जयपुर। ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री में फॉरएवर स्टार इंडिया ने सिर्फ पाँच वर्षों में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे हासिल करने में कई कंपनियों को दशकों लग जाते हैं। लगातार सफल आयोजनों, पारदर्शी कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता की बदौलत यह मंच आज दुनिया की शीर्ष ग्लोबल कंपनियों में गिना जा रहा है।

फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक और सीईओ राजेश अग्रवाल के अनुसार, देशभर में 70 अलग-अलग श्रेणियों में अवॉर्ड प्रदान किए जाते हैं और हर नामांकन से पहले उम्मीदवार के लिए एक यूनिक आईडी बनाई जाती है। डिजिटल विशेषज्ञ इस आईडी को गूगल और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शीर्ष स्थान तक पहुंचाते हैं, ताकि अवॉर्ड पाने वाले प्रतिभागियों को स्थाई वैश्विक पहचान मिल सके।

मंच पर तीन प्रमुख श्रेणियों—मिस टीन इंडिया, मिस इंडिया और मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट—का आयोजन किया जाता है। कोई भी योग्य प्रतिभागी www.fsia.in पर जाकर नामांकन कर सकता है। इसके साथ ही, बिना औपचारिक उच्च शिक्षा के सफलता पाने वालों को ‘सुपर वुमन’ और ‘सुपर हीरो’ अवॉर्ड दिया जाता है, जबकि डिग्री हासिल कर संघर्ष के बाद कामयाबी पाने वालों को ‘फॉरएवर इंडियन अचीवर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ाई के साथ सफलता अर्जित करने वाले प्रतिभागियों को ‘ग्लोबल इन्फिनिटी अचीवर अवॉर्ड’ प्रदान किया जाता है।

कंपनी का मकसद भारतीय प्रतिभाओं और उपलब्धियों को वैश्विक स्तर पर स्थाई तौर पर दर्ज करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी उन्हें संदर्भ के रूप में देख सकें। प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और डिजिटल ब्रांडिंग के अनूठे मॉडल के कारण फॉरएवर स्टार इंडिया आज उन दुर्लभ मंचों में शामिल है, जो प्रतिभागियों को ग्लैमर जगत के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए तैयार करते हैं।

पारदर्शिता, ईमानदार प्रक्रिया और विश्वस्तर पर पहचान—इन्हीं तीन स्तंभों पर आधारित यह संगठन आज भारतीय ग्लैमर इंडस्ट्री में नई पहचान का पर्याय बन चुका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment