लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः 30 हजार रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार, पीएम रिपोर्ट में यह बात लिखने मांगी थी घूस

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह )

सिंगरौली  मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, इसके बाद भी रिश्वत के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला सिंगरौली जिले के चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां डॉक्टर अमरजीत सिंह एवं सुपरवाइजर राजकुमार वैश्य को 30 हजार रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। समाचार के लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्रवाई जारी थी।

पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश लिखने मांगी घूस

दरअसल लोकायुक्त पुलिस रीवा को शिकायत मिली थी कि जयपाल सिंह की मृत्यु सर्पदंश से हो गई थी। उसकी पीएम रिपोर्ट में सर्पदंश लिखने के लिए डॉक्टर अमरजीत सिंह एवं सुपरवाइजर राजकुमार वैश्य एक लाख रुपए की रिश्वत परिजनों से मांग की थी।

लोकायुक्त पुलिस ने की कार्रवाई

पीड़ित परिजन ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की थी। लोकायुक्त पुलिस शिकायत की पुष्टि होने पर आज सिंगरौली जिले के स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में पहुंची और घूस की राशि 30 हजार रिश्वत लेते दोनों लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment