सीएम डॉ मोहन किसानों को देंगे बड़ी सौगात, गुवाहाटी जाएंगे मुख्यमंत्री

---Advertisement---

(उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपाल सिंह)

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे। भगवान श्रीराम पथ गमन और श्रीराम राजा लोक ओरछा की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। वहीं सीएम असम के दौरे पर भी रहेंगे। जहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे किसानों को राहत राशि का वितरण करेंगे। प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति की राहत राशि ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर करेंगे। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम पथ गमन एवं भगवान श्रीराम राजा लोक ओरछा की प्रगति की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 7 बजे असम के लिए रवाना होंगे। रात 9 बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रम शामिल होंगे, यही रात्रि विश्राम भी करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment