स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान लिज्जत पापड़ गृह उद्योग की महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

---Advertisement---

( उजला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपालसिंह )

श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन से महात्मा गांधी जी की जयंती तक जिले में चलाये जा रहे “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज बुधवार को राइट टाउन स्थित श्री लिज्जत पापड़ गृह उद्योग में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इस संस्था की कर्मचारियों सहित अन्य महिलाओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अनुसार शिविर में लगभग 288 महिलाओं के हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जाँच की गई तथा कैंसर एवं एनएएफएलडी की स्क्रीनिंग की गई। आवश्यकता अनुसार कुछ महिलाओं का प्राथमिक उपचार भी किया गया। शिविर में शहरी नोडल अधिकारी डॉ अमजद खान, डॉ अनुराग पाठक, डॉ शिवानी पालीवाल, डॉ ज्योति शर्मा, डॉ रीना वर्मा, छाया इमेनुएल, सुनीता बेदी, संतोष द्विवेदी, आरती अहिरवार एवं भारती चक्रवर्ती द्वारा सेवाएं प्रदान की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment