बोर्ड के टॉपर्स को मिलेगी स्कूटी, CM आज कालापीपल और धार के दौरे पर,

---Advertisement---

( अंकित सेन / उजला दर्पण )

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बोर्ड के टॉपर्स को बड़ी सौगात देंगे। 7832 टॉपर्स विद्यार्थियों को स्कूटी की राशि मिलेगी। वहीं सीएम आज शाजापुर जिले के कालापीपल और धार जिले के दौरे पर भी रहेंगे।

भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां मुख्यमंत्री बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहायता देंगे। सेनिटेशन एवं हाईजीन योजना के तहत कक्षा 7वीं से 12वीं की 20 लाख 37 हजार 439 बालिकाओं को लगभग 61 करोड़ डीबीटी द्वारा बालिकाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 300 प्रत्येक बालिकाओं को दिए जाते हैं। सीएम 20 हजार से अधिक बालिकाओं के बैंक खातों में 7 करोड का स्टायपंड भी देंगे। योजना के अंतर्गत छात्रावासों में रहने वाली बालिकाओं को टी.एल.एम एवं स्टायपंड के लिए प्रति बालिका 3400 रुपये हर साल दी जाती है।

कालापीपल और धार जाएंगे सीएम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन आज कालापीपल और धार जिले के दौर पर रहेंगे। वे दोपहर 1.10 बजे शाजापुर के कालापीपल पहुंचेंगे। जहां खेतों में जाकर खराब हुई फसलों का जायजा लेंगे। दोपहर 3:00 बजे धार के बदनावर जाएंगे। वहीं शाम 5:20 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment