( रामगोपाल सिंह उईके/ उजला दर्पण )
इटारसी। आगामी 19 सितंबर को तुलसी चौक पर होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” आमसभा की तैयारियों को लेकर आज जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे के मार्गदर्शन में आगामी सभा को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।
बैठक में पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, चंद्रगोपाल मलैया, रामगोपाल मलैया, मोहन झलिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद धर्मदास मिहानी, सीमा भदौरिया, नारायण ठाकुर, गजानन तिवारी, कन्हैया गोस्वामी, नंदू वर्मा, धर्मेंद्र मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार, दिलीप गोस्वामी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, लाली सलूजा, राहुल दुबे, आकाश कुशराम, डी.के. मासाहब, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा चावरे, अजय मिश्रा टप्पू, अंतू भाटिया, एन.एस. चौहान, हरीश अग्रवाल, अजय अहीरवाल, शेख रमजान, दीपक धार, रामशंकर सोनकर, सोनू बकोरिया, नवल पटेल, चंदू दुबे, विकास जैन, रवि अग्रवाल, दीपक बनोरिया, पवन बोरा, दयाल लालवानी, सतीश पाराशर, मुन्ना सिद्दीकी, अमल सरकार, सोम दुबे, गौरव चौधरी, संतोष बामने, टोमू तिवारी, मयंक कलोशिया समेत अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहे।
बैठक में तय किया गया कि आगामी आमसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता जनसमर्थन जुटाकर बड़ी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
अनिल रैकवार
प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी











